Spread the love

पाठ – 5

कांग्रेस प्रणाली चुनौतियाँ और पुनर्स्थापन

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Political Science Chapter 5 Challenges to and Restoration of Congress System in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के राजनीति विज्ञान के पाठ 5 कांग्रेस प्रणाली चुनौतियाँ और पुनर्स्थापन के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Ch 5 कांग्रेस प्रणाली चुनौतियाँ और पुनर्स्थापन

एक अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. ‘जय जवान जय किसान’ का नारा किसने दिया ?

उत्तर: लाल बहादुर शास्त्री

प्रश्न 2. ताशकंद समझौता किन देशों के मध्य हुआ ? 

उत्तर: भारत व पाकिस्तान

प्रश्न 3. इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनवाने में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ? 

उत्तर: सिंडीकेट

प्रश्न 4. इंदिरा गाँधी प्रधानमंत्री बनने से पूर्व किस राजनीतिक पद पर कार्यरत थी? 

उत्तर: सूचना व प्रसारण मंत्री

प्रश्न 5. किस गैर कांग्रेसी दल को किसी राज्य में पूर्ण बहुमत मिला ? 

उत्तर: मद्रास (अब तमिलनाडु) में द्रविड मुनेत्र कड़गम की सरकार बनी।

प्रश्न 6. 1967 के चुनाव परिणामों ने किस प्रकार की राजनीति को जन्म दिया ?

उत्तर: इन चुनावों ने गठबंधन की राजनीति को जन्म दिया।

प्रश्न 7. ‘दोपहर का भोजन’ स्कूली बच्चों के लिये यह योजना किसने लागू की ? 

उत्तर: के. कामराज

प्रश्न 8. 1969 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर: एस. निजलिंगप्पा

प्रश्न 9. गैर-कांग्रेसवाद’ यह नाम किस नेता द्वारा दिया गया ? 

उत्तर: समाजवादी नेता – राममनोहर लोहिया।

प्रश्न 10. कांग्रेस में विभाजन कब हुआ ?

उत्तर: 1969 में।

प्रश्न 11. 1967 के चुनावों में दूसरी बड़ी पार्टी कौन सी थी? 

उत्तर: स्वतंत्र पार्टी

प्रश्न 12. नेहरू की मृत्यु के पश्चात् भारत का प्रधानमंत्री कौन बना ?

उत्तर: लाल बहादुर शास्त्री।

दो अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. 1960 के दशक को खतरनाक दशक क्यों कहा जाता है ? 

उत्तर:

  • मानसून की असफलता से सूखे की स्थिति
  • 1962 में चीन के साथ युद्ध तथा 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध। इसीलिये 1960 के दशक को खतरनाक दशक कहा जाता है।

प्रश्न 2. शास्त्री जी के समय देश को किन दो समस्याओं का सामना करना पड़ा ?

उत्तर:

  • मानसून की असफलता से भयंकर सूखा।
  • 1965 का भारत पाकिस्तान युद्ध 

प्रश्न 3. ग्रैंड अलायंस से क्या अभिप्राय है ? 

उत्तर: 1970 के दिसंबर माह में इंदिरा गांधी की सरकार ने लोकसभा भंग करने की सिफारिश की और देश ने 1971 में पांचवे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इन चुनाव में इंदिरा गांधी की सरकार को हराने के लिए सभी बड़ी गैर-साम्यवादी और गैर-कांग्रेसी विपक्षी पार्टियों ने जो चुनावी गठबंधन किया, उसे ही ‘ग्रैंड अलायंस’ कहा जाता है।

प्रश्न 4. प्रिवी पर्स से आप क्या समझते हो? 

उत्तर: 1966 में भारत व पाकिस्तान के मध्य हुआ। 

  • दोनों देश एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। 
  • विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जायेगा

प्रश्न 5. ताशकंद समझौता क्या था ? 

उत्तर: ताशकन्द समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच 10 जनवरी 1966 को हुआ एक शान्ति समझौता था। इस समझौते के अनुसार यह तय हुआ कि भारत और पाकिस्तान अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने झगड़ों को शान्तिपूर्ण ढंग से तय करेंगे।

प्रश्न 6. दल बदल से आप क्या समझते हो ? 

उत्तर: किसी विधायक का किसी दल के टिकट पर निर्वाचित होकर उसे छोड़ देना और अन्य किसी दल में शामिल हो जाना।

प्रश्न 7. 1969 के राष्ट्रपति चुनावों में कांग्रेस ‘O’ तथा कांग्रेस ‘R’ के उम्मीदवारो का नाम बतायें। 

उत्तर:

  • कांग्रेस ‘O’ – एन. संजीव रेड्डी 
  • कांग्रेस ‘R’ – वी. वी. गिरी

प्रश्न 8. कांग्रेस के समक्ष आयी उत्तराधिकार की चुनौती के प्रश्न पर लोगों की क्या आशंकायें थी?

उत्तर: लोगों को डर था कि बाकी नव स्वतंत्र देशों की तरह भारत भी राजनीतिक उत्तराधिकार का प्रश्न लोकतांत्रिक ढंग से हल नहीं कर पायेगा, सेना का हस्तक्षेप बढ़ जायेगा।

प्रश्न 9. दो कारण बताये, जिनकी वजह से कांग्रेस ‘R’ 1971 के चुनावों में विजयी रही।

उत्तर:

  • गरीबी हटाओ का नारा
  • 1971 के भारत पाक युद्ध में भारत की विजय।

प्रश्न 10. ‘सिंडीकेट’ का क्या अर्थ है ? 

उत्तर: सिनेट या विश्वविद्यालय की प्रबंध सभा के सदस्यों या प्रतिनिधियों की समिति । धनी व्यापारियों या जानकर लोगों की ऐसी मंडली जो किसी कार्य को, विशेषकर अर्थसंबंधी उद्योग या योजना को अग्रसर करने के लिये बनी हो ।

प्रश्न 11. गैर कांग्रेसवाद क्या है ? 

उत्तर: कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिये विरोधी पार्टियों द्वारा बनायी गयी रणनीति।

प्रश्न 12. चौथे आम चुनाव को राजनैतिक भूकम्प की संज्ञा क्यों दी गयी? 

उत्तर: क्योंकि इन चुनावों में कांग्रेस पहली बार एक-साथ कई राज्यों में सत्ता से बाहर हो गयी थी। 

प्रश्न 13. राजनैतिक गठबंधन क्या है ? भारत में इसकी शुरूआत कब हुई ?

उत्तर: विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव पूर्व अथवा चुनाव के बाद किया गया आपसी समझौता राजनैतिक गठबंधन कहलाता है, जिसका उद्देश्य सरकार का निर्माण करना होता है। भारत में इसकी शुरूआत 1967 के बाद हुई।

चार अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. निम्न का संबंध किससे है :

i) जय जवान जय किसान 

ii) गरीबी हटाओ 

iii) इंदिरा गाँधी

iv) आयाराम गयाराम 

उत्तर:

  • लाल बहादुर शास्त्री
  • ग्रैंड अलायंस
  • इंदिरा गाँधी 
  • गयालाल

प्रश्न 2. निम्न शब्दों का पूर्ण रूप लिखो –

i) P.V.F. 

ii) S.V.D. 

iii) CWC 

iv) D.M.K. 

उत्तर:

PUF – पापुलर यूनाईटेड फ्रंट 

SVD – संयुक्त विधायक दल 

CWC – कांग्रेस वर्किंग कमेटी 

DMK – द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

प्रश्न 3. चौथे आम चुनाव के समय भारत की क्या स्थिति थी?

उत्तर:

  • आर्थिक संकट 
  • असफल मानसून, सूखा, खेती की उपज में कमी, खाद्यान्न संकट 
  • विदेशी मुद्रा भंडार में कमी 
  • सैन्य खर्चे में बढ़ोत्तरी 

प्रश्न 4. निम्नलिखित का मेल की जिये –

  • सिंडीकेट – कोई निर्वाचित प्रतिनिधि जिस पार्टी के टिकट से चुनाव जीता हो, उस पार्टी को छोड़कर दूसरे दल में चला जाये। 
  • दल बद ल – लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाला मनभावन मुहावरा 
  • नारा – कांग्रेस व इसकी नीतियो के विरूद्ध अलग-अलग विचारधाराओं की पार्टियों का एकजुट होना। 
  • गैरकांग्रेसवाद – कांग्रेस के भीतर ताकतवर व प्रभावशाली नेताओं का समूह।

उत्तर:

  • सिंडीकेट – कांग्रेस के भीतर ताकतवर व प्रभावशाली नेताओं का समूह दल-बदल- कोई निर्वाचित जन-प्रतिनिधि जिस पार्टी के टिकट से जीता है। उस पार्टी को छोड़कर अगर दूसरे दल में चला जाये। 
  • नारा – लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाला एक मनभावन मुहावरा। गैर कांग्रेसवाद – कांग्रेस व इसकी नीतियों के खिलाफ अलग-अलग विचारधाराओं की पार्टियों का एकजुट होना।

प्रश्न 5. 1970 के दशक में इंदिरा गाँधी की सरकार क्यों लोकप्रिय थी? 

उत्तर:

  • 1971 के भारत-पाक युद्धय में भारत की विजय 
  • गरीबी हटाओ की राजनीति
  • प्रिवी पर्स की समाप्ति
  • गरीबो, भूमिहीन किसानों व वंचितों की रक्षक 
  • बैंको का राष्ट्रीयकरण 
  • भूमि सुधार 

प्रश्न 6. ‘कांग्रेस प्रणाली’ के पुनःस्थापन से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: 1971 के आम चुनावों में इन्दिरा गाँधी द्वारा कांग्रेस को पुनः बहुमत के साथ सत्ता में लाने का प्रयास किया गया। जिसके लिये इंदिरा गाँधी ने विभिन्न लोककल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरूआत की। परिणाम स्वरूप चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयी।

पाँच अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. 

i) यह कार्टून किस वर्ष से संबंधित है? तथा किस अवधारणा से संबंधित है ? 

उत्तर: यह कार्टून 1967 के चुनावों से संबंधित है। तथा दलबदल की अवधारणा से संबंधित है

ii) आयाराम गयाराम की टिप्पणी किस व्यक्ति के संबंध में की गयी ? 

उत्तर: यह टिप्पणी हरियाणा के कांग्रेसी विधायक ‘गयालाल’ के लिये की गयी है, जिन्होंने 15 दिनों में 3 बार पार्टी बदली।

iii) भारतीय राजनीति पर इस अवधारणा के प्रभाव बताइये।

उत्तर: ‘दल-बदल’ को रोकने के लिये संविधान में संशोधन किया गया। अब ____ दल बदलने के स्थान पर दलों का विभाजन प्रारम्भ हो गया है। विभाजित दल के नेता अपनी कार्य सिद्धि के लिये किसी भी दल के साथ गठजोड़ करने के लिये तैयार रहते हैं।

प्रश्न 2. निम्नलिखित अवतरण पढ़िये तथा नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये – 

“चुनावों के परिणामों से कांग्रेस को राष्ट्रीय व प्रान्तीय स्तर पर धक्का लगा। तत्कालीन राजनैतिक पर्यवेक्षको ने चुनाव परिणामों को ‘राजनैतिक भूकम्प’ की संज्ञा दी। कांग्रेस जैसे-तैसे लोकसभा में तो बहुमत प्राप्त कर चुकी थी, लेकिन उसको प्राप्त मतो के प्रतिशत तथा सीटों की संख्या में भारी गिरावट आई थी। अब से पहले कांग्रेस को कभी न तो इतने कम वोट मिले थे और न ही इतनी कम सीटें मिली थी। इंदिरा गांधी के मंत्रिमण्डल के आधे से अधिक मंत्री चुनाव हार गये थे।

i) उपयुक्त वर्णन किस आम चुनाव के बारे में है ? 

उत्तर: यह 1967 के आम चुनाव के विजय के बारें में है।

ii) चार प्रमुख नेताओं के नाम बताइये जो चुनाव हार गये थे। 

उत्तर: के. कामराज, एस.के. पाटिल, अतुल्य घोष, के.बी. सहाय

iii) किन्हीं दो राज्यों के नाम बताइये जहाँ कांग्रेस को विधान सभा में बहुमत प्राप्त हुआ था।

उत्तर: गुजरात, मध्य प्रदेश

प्रश्न 3.कार्टून

i) यह कार्टून किस घटना को इंगित करता है ? 

उत्तर: 1969 का राष्ट्रपति चुनाव।

ii) इस कार्टून में जिस व्यक्ति को विजयी दिखाया गया है, उस का नाम बताइये। 

उत्तर: वी. वी. गिरी।

iii) इंदिरा गाँधी को मुक्केबाजी वाला दस्ताना पहने क्यों दिखाया गया है ?

उत्तर: क्योंकि यह लड़ाई वास्तविक रूप से इंदिरा गाँधी एवम् सिण्डीकेट के बीच थी न कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच।

प्रश्न 5. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़े और इसके आधार पर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दें – 

इंदिरा गाँधी ने कांग्रेस को अत्यंत केन्द्रीकृत और अलोकतांत्रिक पार्टी संगठन में तब्दील कर दिया, जबकि नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस शुरूआती दशकों में एक संघीय, लोकतांत्रिक और विचारधाराओं के समाहार का मंच थी। नयी व लोकलुभावन राजनीति ने राजनैतिक विचारधारा को महज चुनावी विमर्श में बदल दिया। कई नारे उछाले गये, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि उसी के अनुकूल सरकार की नीतियाँ भी बनानी थी। 1970 के दशक के शुरूआती सालों में अपनी बड़ी चुनावी जीत के जश्न के बीच कांग्रेस एक राजनैतिक संगठन के तौर पर मर गयी।

— सुदीप्त कविराज

i) लेखक के अनुसार नेहरू व इंदिरा गाँधी द्वारा अपनायी गयी रणनीतियों में क्या अंतर था ? 

उत्तर: इंदिरा गाँधी की नीतियाँ अत्यंत केन्द्रीकृत व अलोकतांत्रिक थी। जबकि नेहरू की नीतियाँ संघीय, लोकतांत्रिक तथा विचारधाराओं के समन्वय की थी।

ii) लेखक ने क्यों कहा है कि सत्तर के दशक में कांग्रेस मर गयी? 

उत्तर: क्योंकि कांग्रेस के मूलभूत सिद्धान्तों को इंदिरा गाँधी द्वारा नष्ट कर दिया गया था।

iii) कांग्रेस पार्टी में आये बदलावों का असर दूसरी पार्टियों पर किस तरह पड़ा?

उत्तर: कांग्रेस पार्टी में आये बदलावों के फलस्वरूप दूसरी पार्टियों में कांग्रेस विरोधी एकजुटता बढ़ी तथा कांग्रेस विरोधी आंदोलन प्रारम्भ हो गये।

छः अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. कांग्रेस में 1969 में हुये विभाजन के कारण स्पष्ट कीजिये। 

उत्तर:

  • 1969 का राष्ट्रपति चुनाव 
  • बैंको का राष्ट्रीयकरण तथा प्रिवी पर्स जैसे मुद्दो पर तत्कालीन वित्त मंत्री मोरारजी देसाई से मतभेद 
  • सिंडीकेट व युवा तुर्को में मतभेद
  • इंदिरा गाँधी की समाजवादी नीतियाँ 
  • इंदिरा गाँधी का कांग्रेस से निष्कासन
  • इंदिरा गाँधी द्वारा सिंडीकेट को महत्व न देना 
  • दक्षिण पंथी व वामपंथी विषय पर कलह

प्रश्न 2. 1960 के दशक से आरंभ हुई दल-बदल की राजनीति से भारतीय राजनीति आज भी व्रस्त है, इस बात को ध्यान में रखते हुये दल-बदल के कुप्रभावों की चर्चा कीजिये।

उत्तर:

  • राष्ट्रीय हितों की अवहेलना 
  • राजनैतिक अस्थिरता 
  • अवसरवादिता को बढ़ावा
  • मतदाताओं से विश्वासघात 
  • प्रशासन में ढील-अलोकतांत्रिक 
  • राजनीति में मतदाताओं की बढ़ती उदासीनता 

प्रश्न 3. कांग्रेस प्रणाली की पुनर्स्थापना के पश्चात बनी कांग्रेस तथा पहली कांग्रेस किन अर्थों में अलग प्रकृति की थी, स्पष्ट कीजिये। 

उत्तर: भारत की राजनैतिक व आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय थी – 

  • गंभीर खाद्यान्न संकट
  • विदेशी मुद्रा भण्डार में कमी। 
  • औद्योगिक उत्पादन तथा निर्यात में कमी। 
  • सैन्य खर्चा में बढ़ोत्तरी।
  • देश में बंद तथा हड़ताल की स्थिति। 
  • व्यापक जन-असंतोष 
  • आर्थिक विकास व नियोजन की कमी। 

प्रश्न 4. 1970 के दशक के प्रारम्भिक वर्षों में, इंदिरा गाँध की सरकार को लोकप्रिय बनाने में सहायक किन्हीं छः कारकों की व्याख्या कीजिए। 

उत्तर: श्रीमती इन्दिरा गाँधी एवं कांग्रेस(आर) की जीत के निम्नलिखित कारण थे

  • श्रीमती गाँधी का चमत्कारिक नेतृत्व। 
  • समाजवादी नीतियाँ। 
  • गरीबी हटाओं का नारा। 
  • कांग्रेस दल पर इंदिरा गाँधी की पकड़।
  • वोटों का धुव्रीकरण। 
  • कमजोर विपक्षी दल।

 


Spread the love

Comments are closed